Blogएक्सक्लूसिव खबरेंधर्म और आस्थाराजस्थानराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिकसाहित्यसाहित्य जगतस्वास्थ्य

गांधी कॉलोनी की जमीन पर उभरेगा ‘परशुराम ज्ञानपीठ’, बीकानेर बना विप्र फाउंडेशन का नौवां सेवा केंद्र

संस्कार, शिक्षा और समाजोत्थान के लिए स्थायी आधारभूत संरचना तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम

राजस्थान डेस्क,

बीकानेर 12 जुलाई 2026/असम.समाचार

शिक्षा, संस्कार और समाजोत्थान के क्षेत्र में विप्र फाउंडेशन ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए बीकानेर में श्री परशुराम ज्ञानपीठ निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। राजस्थान सरकार द्वारा गांधी कॉलोनी स्थित भूमि का विधिवत सीमांकन कर गुरुवार को संगठन को सुपुर्द कर दिया गया, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना का मार्ग प्रशस्त हो गया।

फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार यह उपलब्धि वर्षों के सतत प्रयास, धैर्य और समाज के सामूहिक संकल्प का परिणाम है। भूमि हस्तांतरण के साथ ही बीकानेर में शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन एवं समाजोत्थान से जुड़ी गतिविधियों के लिए स्थायी केंद्र स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है।

उल्लेखनीय है कि विप्र फाउंडेशन देश के विभिन्न शहरों में समाज के लिए स्थायी सेवा एवं संस्कार केंद्र विकसित कर रहा है। कोलकाता, जयपुर, सूरत, उदयपुर, रायपुर, सागवाड़ा, परशुराम कुंड, सरदारशहर और अब बीकानेर को मिलाकर ऐसे नौ शहरों में संगठन भूमि अर्जित कर चुका है।

संगठन का मानना है कि यह पहल केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, नेतृत्व निर्माण और सामाजिक सशक्तीकरण की दीर्घकालिक आधारभूत संरचना तैयार करने का प्रयास है। समाज के वरिष्ठजनों ने इसे ब्राह्मण समाज के लिए प्रेरणादायी और दूरदर्शी कदम बताया है।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और समाजबंधुओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन के प्रति विश्वास और सहयोग को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!