Blogअसमधर्म और आस्थालेटेस्ट खबरेंसामाजिक

तेजपुर तेरापंथ सभा की नवगठित टीम ने किए मुनि आनंद कुमार “कालू” के दर्शन

डिंपल शर्मा,
नगांव 16 जून 2026/असम.समाचार
आचार्य श्री महाश्रमण  के सुशिष्य मुनि  आनंद कुमार  “कालू” एवं सहवर्ती मुनि  विकास कुमार  के दर्शनार्थ जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, तेजपुर के नवमनोनीत अध्यक्ष रतनलाल  दोसी एवं उनकी टीम शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात रविवार को तेरापंथ भवन, नगांव पहुँची।
इस अवसर पर मुनि श्री ने अपने मंगल उद्बोधन में संगठन की सुदृढ़ता, समर्पण, संस्कार एवं धर्मसंघ के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की।
सभी को गुरु इंगित के अनुरूप कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि संगठन तभी प्रगति करता है जब पदाधिकारी सेवा, सहयोग और समन्वय की भावना से कार्य करें।
मुनि श्री ने कहा की हमारे धर्मसंघ के आचार्यों ने अपने दूरदर्शिता एवं युगानुकूल चिंतन शैली से जन मानस को बहुत कुछ दिया है ,आपसी व्यवहार जीवन प्रेरणा है। उल्लेखनीय है  की तेरापंथ सभा की नई टीम ने शपथ ग्रहण के पश्चात अध्यक्ष रतनलाल डोसी के नेतृत्व में लगभग सभी सदस्य जिनमे उपाध्यक्ष अशोक बोथरा, सहमंत्री मोती नाहटा,संगठन मंत्री संजय सुराणा , ज्ञानशाला प्रभारी सुशीला दुगड़ आदि कार्यकारिणी सदस्य , तेरापंथ महिला मंडल की बहने , तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों ने मुनि श्री के सेवा दर्शन उपासना का लाभ लिया एवं मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया ।
कार्यक्रम में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, नगांव के नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद  बोथरा ने तेजपुर सभा के अध्यक्ष रतनलाल  डोसी का फुलाम गामोछा भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर नगांव सभा की  टीम उपस्थित रही। महासभा कार्यकारिणी सदस्य जीवनमल  सुराणा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नवगठित टीम को शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
कार्यक्रम का वातावरण सौहार्द, आत्मीयता एवं संगठनात्मक एकता की भावना से ओत-प्रोत रहा।
मुनि श्री के मंगल पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!