Blogअपराधअसमथर्ड आईपुलिस बुकमुद्दा गरम हैराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

नगांव में स्कूटी चोरी का खुलासा, 14 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

डिंपल शर्मा

नगांव, 16 जून 2026/असम.समाचार

नगांव पुलिस ने स्कूटी चोरी के एक मामले की जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 चोरी की मोटरसाइकिलें एवं स्कूटर बरामद किए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ढिंग रोड निवासी रणधीर सिंह ने हैबरगांव टाउन आउटपोस्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी सिल्वर रंग की हीरो मेस्ट्रो एज जेडएक्स स्कूटी (पंजीकरण संख्या AS-02-AF-8176), जिसे उन्होंने खुटिकाटिया स्थित जीडी ऑटो सेंटर के सामने शाम करीब 7 बजे खड़ी की थी, लगभग 7:30 बजे वहां से चोरी हो गई।

शिकायत के आधार पर नगांव थाना में केस संख्या 73/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मोरीगांव जिले के मिकिरभेटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मजारबारी गांव निवासी इबादुर रहमान चोरी की मोटरसाइकिलें और स्कूटर कम कीमत पर खरीदकर मोरीगांव शहर में एक अस्थायी सड़क किनारे दुकान के माध्यम से बेचता था।

पुलिस ने इबादुर रहमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर उसके घर के पीछे तथा उक्त दुकान से कुल 14 चोरी की मोटरसाइकिलें एवं स्कूटर बरामद कर जब्त किए गए।

इस मामले में एक अन्य आरोपी मोइराबारी थाना क्षेत्र के सहरियापाम निवासी मुजामिल हुसैन (पिता- अयूब अली) को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है तथा आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!