Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)थर्ड आईसामाजिक

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

ओपी शर्मा,

गुवाहाटी 16 जून 2026/असम.समाचार

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की कार्यकारिणी बैठक 16 जून को परशुराम सदन में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ स्वागत भाषण के साथ हुआ। शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने आगामी 8 एवं 9 अगस्त को आयोजित होने वाले तेजस्विता महिला अधिवेशन की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों को अधिवेशन की रूपरेखा से अवगत कराया।

शाखा मंत्री मंजू भंसाली ने पिछली बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात अधिवेशन में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी सत्रों के लिए संयोजिकाओं की नियुक्ति की गई।

बैठक में शाखा सलाहकार इंदिरा जिंदल, शारदा केड़िया एवं मंजू पातनी ने अपने मार्गदर्शन से सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यकारिणी सभा में उपाध्यक्ष रश्मि जैन, रेखा गोयल, कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया, सह-कोषाध्यक्ष बिंदू मोता तथा कार्यकारिणी सदस्य निकिता सांगला, ज्योति शर्मा, ममता शर्मा, मधु लूनिया, प्रेमलता सिंघानिया, सिया शर्मा, अमिता बेद एवं संगीता बूचा कविता जोगण मधु हरलाल का पिंकी जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अतिरिक्त मीना उपाध्याय, हेमलता टौड़ी, सुनील गिदासरिया एवं प्रज्ञा शर्मा भी बैठक में उपस्थित रहीं।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी सदस्यों ने तेजस्विता महिला अधिवेशन को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!