Blogअसमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईपुलिस बुकप्रशासनमुद्दा गरम हैराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

नगांव:होटल के कमरे से लेकर CCTV के खेल तक! नगांव में ‘सीक्रेट गैंग’ की चर्चा, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

नगांव में ‘हनी ट्रैप’ और CCTV ब्लैकमेल का साया! कई युवतियों के नामों की चर्चा से शहर में सनसनी, पूरे मामले ने एक और खौफनाक एंगल को सामने ला दिया है । “CCTV ब्लैकमेल गैंग”। शहर में चर्चा है कि कुछ शातिर लोग होटल, लॉज और निजी परिसरों के सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लोगों को ब्लैकमेल करने का काम कर रहे हैं।

विकास शर्मा,

नगांव 24 मई 2026/असम.समाचार

शहर के बोरघाट और उड़ियागांव इलाके में पुलिस की विशेष कार्रवाई ने उस “काले नेटवर्क” की परतें उधेड़नी शुरू कर दी हैं, जिसकी चर्चा पिछले कई महीनों से शहर की गलियों में दबे स्वर में हो रही थी। पुलिस ने अभियान चलाकर कथित अनैतिक गतिविधियों में शामिल कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसी सूचना के आधार पर देर रात छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कई लोगों से पूछताछ की गई और कुछ को थाने ले जाकर जांच शुरू की गई।

लेकिन इस पूरे मामले ने एक और खौफनाक एंगल को सामने ला दिया है ,“CCTV ब्लैकमेल गैंग”। शहर में चर्चा है कि कुछ शातिर लोग होटल, लॉज और निजी परिसरों के सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लोगों को ब्लैकमेल करने का काम कर रहे हैं।

हाल ही में नगांव में सामने आए एक मामले ने लोगों को झकझोर दिया, जहां खुद को एक बड़ी कंपनी का कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति पर आरोप लगा कि उसने एक समाजसेवी को कथित वीडियो फुटेज दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले भरोसा जीतने की कोशिश की और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में “वीडियो ट्रैप” और “डिजिटल ब्लैकमेल” का यह खेल तेजी से फैल रहा है। कई लोग बदनामी के डर से सामने नहीं आते, जिससे ऐसे गिरोहों के हौसले और बढ़ जाते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल मामले की जांच जारी होने की बात कही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस अब सिर्फ अनैतिक गतिविधियों ही नहीं, बल्कि CCTV फुटेज के जरिए होने वाले कथित ब्लैकमेल नेटवर्क की भी जांच कर सकती है।

शहर में इस कार्रवाई के बाद एक ही सवाल गूंज रहा है
“क्या नगांव में अब ब्लैकमेल का नया डिजिटल सिंडिकेट सक्रिय हो चुका है?”

 

डिस्क्लेमर: (समाचार में उल्लिखित सभी आरोप और चर्चाएं प्रारंभिक सूचनाओं एवं स्थानीय सूत्रों पर आधारित हैं। पुलिस जांच पूरी होने तक किसी भी व्यक्ति को दोषी मानना उचित नहीं है। किसी की पहचान उजागर करने से बचा गया है।)

जारी,,,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!