Blogअसमएक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीथर्ड आईहादसा

डिमोरिया में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से ट्रक पलटा, एक की मौत, चालक गंभीर

अमृत कुमार,

गुवाहाटी/डिमोरिया 3 जुलाई 2026/असम.समाचार

डिमोरिया के भरागांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ऊपरी असम की ओर से गुवाहाटी की दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे यूपी नंबर (UP 21 DT 9555) के कंटेनर ने आगे चल रहे ट्रक (AS 01 RC 2231) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा में जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार से जा टकराया।

हादसे में ट्रक में सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कंटेनर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्विफ्ट डिजायर में सवार एक व्यक्ति को भी मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही क्षेत्रीय यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों एवं मृतक को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!