असमगुवाहाटीथर्ड आईधर्म और आस्थालेटेस्ट खबरेंसामाजिक

भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा ने ओल्ड एज होम में वृद्धजनों संग मनाया कार्यक्रम

गुवाहाटी 22 दिसंबर 2025/असम.समाचार

भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा, गुवाहाटी द्वारा लालमाटी स्थित ओल्ड एज होम में वृद्धजनों के साथ एक भावनात्मक एवं सेवा-प्रधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आर्ट ऑफ लिविंग से सोना अग्रवाल रहीं। उन्होंने विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी की वाणी में ध्यान करवाया, जिससे उपस्थित सभी लोग अत्यंत प्रभावित हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा की अध्यक्ष संतोष शर्मा ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि का सम्मान किया। कोषाध्यक्ष शांति कुंडलियां ने सभी आगंतुकों व सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की संयोजिका रेखा गोयल, निर्मला पारीक, संजू शर्मा, रेखा बजाज, कुसुम मित्तल एवं दीपा सराफ रहीं।

इस अवसर पर संस्था की ओर से आश्रम में राशन सामग्री वितरित की गई तथा सभी वृद्धजनों को गरम पानी की बोतलें भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में इंद्रा जिंदल, चीनू हवेलियां, मंजू हवेलियां, नीलम अग्रवाल, विमला मित्तल, सुशीला अग्रवाल, रश्मि जैन, मीनू दुधरिया, माया शर्मा, रीता अग्रवाल, संतोष धानुका, अनीता अग्रवाल, ममता शर्मा, मधु लूनिया, संतु अग्रवाल एवं संतरा शर्मा की उपस्थिति सराहनीय रही।

कार्यक्रम ने सेवा, संवेदना और आध्यात्मिकता का सुंदर संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!