
ओपी शर्मा
गुवाहाटी, 4 सितम्बर 2025/असम.समाचार
लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड की कार्यकारिणी एवं परियोजना संयोजक बैठक 2 सितंबर को व्हाट्सएप प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से वर्चुअल रूप से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चार्टर प्रेसीडेंट लायन अनुप कुमार जाजोदिया ने की। बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया और आगामी सेवा परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में निम्न प्रमुख परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई:
शिक्षक दिवस (5 सितम्बर): शांतप्रिय सरकारी विद्यालय में सेवा परियोजना एवं वॉटर फ़िल्टर/अन्य सामग्री वितरण।
श्राद्ध पक्ष राशन वितरण (7–21 सितम्बर): 15 स्थानों पर लगातार 15 दिनों तक राशन वितरण एवं अन्य कार्यक्रम।
गाँव परियोजना एवं वृक्षारोपण (7 सितम्बर)
पॉप-अप इवेंट (19 सितम्बर): महिला सशक्तिकरण एवं छोटे व्यापारों को बढ़ावा, स्थान: ज़ीरो डिग्री कैफ़े, दिघलीपुखुरी।
विश्व पर्यटन दिवस (27 सितम्बर): अश्वक्लांत मंदिर, उत्तर गुवाहाटी।
दीपावली मिलन (12 अक्टूबर)
स्कूल स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता (नवंबर): बाल दिवस के आसपास आयोजित।
सामूहिक विवाह परियोजना: 11 कन्याओं के विवाह का प्रस्ताव।
बैठक में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। सभी ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।



