असमधर्म और आस्था

गुवाहाटी में चेतना लेडीज क्लब की अनूठी पहल,वृद्धाश्रम में भोजन वितरण,कामख्या मंदिर में पानी फिल्टर मशीन का शुभारंभ

डिंपल शर्मा

गुवाहाटी 21 सितंबर 2025/असम.समाचार

पितृपक्ष के पावन अवसर पर चेतना लेडीज क्लब ने समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। क्लब की अध्यक्ष ममता हरलालका, सचिव स्वेता सोमानी और कोषाध्यक्ष मीना मौर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के तहत वृद्धाश्रम में रह रही माताओं को विशेष भोजन वितरित किया गया। साथ ही कामख्या मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु एक पानी फिल्टर मशीन का शुभारंभ किया गया।

इस मशीन को समाजसेवी लोयलका ने दान किया, जिनके योगदान से यह कार्य संभव हो पाया।

अवसर पर क्लब अध्यक्ष ममता हरलालका ने कहा, “हमारा क्लब समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सदैव सक्रिय रहता है। पितृपक्ष हमें अपने बुजुर्गों और जरूरतमंदों की सेवा करने का अवसर देता है।”

सचिव स्वेता सोमानी और कोषाध्यक्ष मीना मौर ने कहा कि “हमारे क्लब का उद्देश्य धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाना ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी कोशिशों के जरिए बड़ा बदलाव लाना है।”

इस पहल ने न केवल वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के जीवन में खुशी भरी, बल्कि कामख्या मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी स्वच्छ जल की व्यवस्था सुनिश्चित की। समाज में जागरूकता और एकजुटता को बढ़ावा देने की दिशा में चेतना लेडीज क्लब का यह कदम प्रेरणादायी साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!