असमधर्म और आस्थालेटेस्ट खबरेंसामाजिक

गौड़ महिला समिति की साधारण सभा सम्पन्न, ‘नानी बाई का मायरा’ कार्यक्रम की तैयारियाँ शुरू

सोनल शर्मा

गुवाहाटी 16 नवंबर 2025/असम.समाचार

 

गौड़ महिला समिति की साधारण सभा शनिवार को शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत मंत्री ज्योति शर्मा द्वारा पिछली सभा के प्रतिवेदन के पाठ से हुई। इसके बाद कोषाध्यक्ष स्वाति बसौतिया ने आय–व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

सभा में आगामी 9 और 10 जनवरी को परशुराम सदन में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम ‘नानी बाई का मायरा’ को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन की तैयारियों को जोर-शोर से शुरू करने पर जोर देते हुए कार्यक्रम की संयोजिका की नियुक्ति भी की गई।

शाखा सलाहकार कमला लता, ममता शर्मा और माया शर्मा की उपस्थिति सराहनीय रही। सभा में बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और सक्रियता का परिचय दिया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!