Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईपुलिस बुकमुद्दा गरम हैराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

गुवाहाटी के नाइट क्लब में आधी रात का हंगामा, युवती से मारपीट और कपड़े उतारने का आरोप

‘द लोकल्स’ में चौथी मंजिल से नीचे लाने के दौरान बाउंसरों पर भी मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल; पुलिस ने शुरू की जांच

विकास शर्मा,

गुवाहाटी, 2 अक्टूबर 2026/असम.समाचार

शहर के खानापाड़ा इलाके स्थित ‘द लोकल्स’ कैफे एंड लाउंज में देर रात एक युवती के साथ कथित तौर पर मारपीट और उसके कपड़े उतारने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। वीडियो में युवती जमीन पर दिखाई दे रही है और कुछ लोग उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, युवती को क्लब की चौथी मंजिल से नीचे लाते समय कथित तौर पर घसीटा और पीटा गया। आरोप है कि इस दौरान क्लब के पुरुष और महिला बाउंसर भी मारपीट में शामिल थे तथा एक बाउंसर द्वारा युवती को लात मारने का वीडियो भी सामने आया है।

‘आखिर हुआ क्या था?’—सवाल अभी अनसुलझा
घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। वायरल वीडियो घटना के कुछ हिस्सों को ही दिखाते हैं और उनसे पूरे घटनाक्रम का पता नहीं चलता। युवती की पहचान भी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।

मीडिया कर्मियों के क्लब पहुंचने के बाद कथित तौर पर क्लब का गेट बंद कर दिया गया और अंदर की लाइटें भी बंद कर दी गईं। क्लब प्रबंधन की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

गुवाहाटी पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से पहले क्लब के अंदर क्या हुआ, मारपीट की शुरुआत कैसे हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!