Blogअसमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईधर्म और आस्थामुद्दा गरम हैराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिक

ब्राह्मण भवन के सभी खाते होंगे सार्वजनिक, चार CA नियुक्त

अक्टूबर में लेखा-जोखा पूरा करने का लक्ष्य; CA कमेटी की स्वीकृति के बाद पूरा विवरण होगा सार्वजनिक

विकास शर्मा,

गुवाहाटी 2 अक्टूबर 2026/असम.समाचार

ब्राह्मण भवन, गुवाहाटी के संचालन और वित्तीय व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक रतन शर्मा के नेतृत्व एवं सचिव निर्मल तिवारी के संयोजन में हुई, जिसमें भवन के पुराने एवं वर्तमान खातों, प्राप्त सहयोग राशि, खर्च, ट्रस्टी व्यवस्था, नियमावली तथा भविष्य की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में दिनेश पारीक, ब्रजेश शर्मा, कन्हैयालाल पिपलवा, राजकुमार तिवाड़ी और अन्य जिम्मेदार सदस्य उपस्थित रहे।

आज तैयार किया गया पूरा ढांचा

बैठक में आज लेखा-जोखा और आगे की व्यवस्था का पूरा प्रारंभिक ढांचा तैयार कर दिया गया है। अब इसे नियुक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट की कमेटी को सौंपा जाएगा। CA कमेटी उपलब्ध खातों, बैंक रिकॉर्ड, चेक एवं नकद में प्राप्त राशि तथा खर्च से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर अंतिम अकाउंट तैयार करेगी।

इस कार्य के लिए चार चार्टर्ड अकाउंटेंट नियुक्त किए गए हैं:

अनुप शर्मा (खंडेलवाल), विकास पारीक (पारीक), अशोक शर्मा (दाधीच) एवं गौरव मिश्रा (गौड़)।
CA कमेटी द्वारा खातों की जांच पूरी करने और अंतिम रूप से ओके/प्रमाणित किए जाने के बाद उसी के अनुसार पूरा विवरण समाज के सामने सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

नकद और चेक—दोनों का विवरण सामने आएगा

भवन के लिए बैंक, चेक अथवा नकद के माध्यम से जितनी भी राशि प्राप्त हुई है, उसका उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर विवरण तैयार किया जाएगा। किस व्यक्ति से कितनी राशि प्राप्त हुई और विभिन्न मदों में कितना खर्च हुआ—इन जानकारियों को अधिकतम पारदर्शिता के साथ समाज के सामने रखने का निर्णय लिया गया है।

अंतिम लेखा विवरण तैयार होने के बाद इसे ऑनलाइन सार्वजनिक किया जाएगा और आवश्यक विवरण समाचार-पत्रों के माध्यम से भी समाज के सामने रखा जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति इसे देख सके।

भवन की जिम्मेदारी संभालने वाले सभी पदाधिकारी CA कमेटी को उपलब्ध रिकॉर्ड एवं आवश्यक जानकारी देंगे। हमारा उद्देश्य स्पष्ट है—हमें हिसाब सार्वजनिक करने में किसी प्रकार का भय या संकोच नहीं है। पारदर्शिता ही समाज के विश्वास का आधार है।

अक्टूबर में पूरी व्यवस्था को अंतिम रूप देने का लक्ष्य
बैठक में यह भी तय किया गया कि अक्टूबर माह के दौरान लेखा संबंधी कार्य के साथ-साथ ट्रस्टियों की भूमिका, अधिकार एवं जिम्मेदारियां, आवश्यक नियमावली और भवन के संचालन की पूरी प्रणाली को व्यवस्थित करने का प्रयास किया जाएगा।

आगे ऐसी व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया गया है कि भवन में आने वाला एक-एक रुपया यथासंभव बैंकिंग माध्यम से प्राप्त हो और एक-एक रुपये का खर्च भी बैंकिंग माध्यम से किया जाए, जिससे प्रत्येक लेन-देन का स्थायी और स्पष्ट रिकॉर्ड रहे।

दूसरी सामाजिक संस्थाओं के लिए भी संदेश
ब्राह्मण भवन की यह पहल केवल अपने खातों को सार्वजनिक करने तक सीमित नहीं रहेगी। इसके माध्यम से अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी संदेश दिया जाएगा कि समाज से प्राप्त धन और उसके खर्च में पारदर्शिता संस्था की विश्वसनीयता को मजबूत करती है।

“जब ब्राह्मण भवन अपने नकद और बैंक से प्राप्त सहयोग सहित पूरा हिसाब समाज के सामने रख सकता है, तो प्रत्येक सामाजिक संस्था को भी पारदर्शिता की ऐसी व्यवस्था अपनाने का प्रयास करना चाहिए।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!