Blogअपराधअसमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईपुलिस बुकमुद्दा गरम हैराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

गुवाहाटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 थर्ड जेंडर व्यक्ति गिरफ्तार

तीनों पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया अभियान, आम लोगों की शिकायतों के आधार पर हुई कार्रवाई

विकास शर्मा,

गुवाहाटी, 14 नवंबर 2026/असम.समाचार

 

गुवाहाटी पुलिस ने आम लोगों से मिली विभिन्न शिकायतों के आधार पर थर्ड जेंडर (तृतीय लिंग) व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुवाहाटी के तीनों पुलिस जिलों में अलग-अलग टीमों का गठन कर की गई।

पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत सेंट्रल गुवाहाटी पुलिस जिले से 12, वेस्ट गुवाहाटी से 9 तथा ईस्ट गुवाहाटी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। तीनों पुलिस जिलों के डीसीपी के नेतृत्व में गठित टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर यह अभियान चलाया।

गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त अंकुर जैन (आईपीएस) ने बताया कि विभिन्न लोगों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार व्यक्तियों की वास्तविक लैंगिक पहचान की पुष्टि के लिए भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 112(2), 308, 351(2) एवं 292 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!