Blogअसमएक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीथर्ड आईनार्थ-ईस्टराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

गुवाहाटी में RFIN की पहली आमसभा, वैश्विक कारोबारी नेटवर्क की दिशा में बढ़ा कदम

आमसभा को RFIN के वैश्विक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि इसका उद्देश्य देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानी उद्यमियों और पेशेवरों को एक सशक्त वैश्विक नेटवर्क से जोड़ना है। RFIN के माध्यम से विश्वस्तरीय ट्रेड नेटवर्क विकसित करने के साथ निवेश एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

विकास शर्मा,

गुवाहाटी 16 सितंबर 2026/असम.समाचार

राजस्थान फाउंडेशन इंटरनेशनल नेटवर्क (RFIN) की पहली ऐतिहासिक आमसभा गुवाहाटी में आयोजित हुई। कार्यक्रम में 200 से अधिक उद्यमियों, बिजनेस लीडर्स और प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। इस अवसर पर नॉर्थ ईस्ट के समाजसेवक एवं राजस्थान फाउंडेशन नॉर्थ ईस्ट चैप्टर के अध्यक्ष रतन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आमसभा को RFIN के वैश्विक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि इसका उद्देश्य देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानी उद्यमियों और पेशेवरों को एक सशक्त वैश्विक नेटवर्क से जोड़ना है। RFIN के माध्यम से विश्वस्तरीय ट्रेड नेटवर्क विकसित करने के साथ निवेश एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में युवाओं को कौशल, शिक्षा, मेंटरशिप और उद्यमिता के माध्यम से भविष्य के सफल बिजनेस लीडर्स के रूप में तैयार करने की आवश्यकता पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि अनुभवी उद्यमियों और व्यवसायियों के अनुभव को युवाओं के नवाचार तथा आधुनिक तकनीक से जोड़कर एक मजबूत बिजनेस इकोसिस्टम विकसित किया जा सकता है।

आमसभा में RFIN को एक वैश्विक नेटवर्क के रूप में विकसित करने तथा भारत की विकास यात्रा में प्रवासी राजस्थानी समाज की भागीदारी को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!