Blogअसमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईपॉलिटिकल तड़काराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

भाजपा असम प्रदेश प्रोफेशनल सेल की पूर्ण राज्य कार्यकारिणी घोषित

26 सदस्यों वाली समिति बनी भाजपा के सभी प्रकोष्ठों में सबसे बड़ी, तीन हजार से अधिक पेशेवरों को जोड़ने का लक्ष्य

विकास शर्मा,

गुवाहाटी, 9 सितंबर 2026/असम.समाचार

भारतीय जनता पार्टी असम प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया के निर्देश एवं प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन से प्रोफेशनल सेल की पूर्ण राज्य कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। 26 सदस्यों वाली यह समिति भाजपा असम प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों में सबसे बड़ी समिति बन गई है।

समिति की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य संयोजक गौरव सोमानी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एवं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छह माह पूर्व उन्हें राज्य संयोजक का दायित्व सौंपा गया था और अब राज्य के विभिन्न जिलों से पेशेवरों को शामिल कर संतुलित एवं मजबूत टीम तैयार की गई है।

सोमानी ने कहा कि हाल के दिनों में प्रोफेशनल सेल ने चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट, अभियंताओं, उद्योगपतियों तथा युवा पेशेवरों को एक मंच पर लाकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है।

तीन हजार से अधिक पेशेवरों को जोड़ने का लक्ष्य

सोमानी ने बताया कि प्रोफेशनल सेल का मुख्य उद्देश्य असम के विभिन्न जिलों से तीन हजार से अधिक पेशेवरों को संगठन से जोड़ना है। इसके लिए जल्द ही राज्य स्तर पर विभिन्न कार्ययोजनाएं एवं बैठकें आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल समिति का गठन करना नहीं, बल्कि पेशेवरों की विशेषज्ञता और अनुभव का उपयोग करते हुए उन्हें राज्य के विकास में प्रत्यक्ष भागीदार बनाना है।

सह संयोजक एवं कार्यकारिणी सदस्य

समिति में सह संयोजक के रूप में निशांत बगड़िया और मनीषा शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकारिणी सदस्यों में अर्पित केडिया (तिनसुकिया), अंकित कुमार अगरवाला (गोलाघाट), अपूर्व गोस्वामी (नगांव), अंजनी कुमार मुंधरा (गुवाहाटी), विभूति दत्ता (डिब्रूगढ़), दिव्या सिओटिया (गुवाहाटी), गीतांजलि बोरठाकुर (गुवाहाटी), गीतार्थ राय मेधी (गुवाहाटी), काव्याश्री शर्मा (जोरहाट), राकेश चिरानिया (धुबरी), मंटू अगरवाला (डिब्रूगढ़), मोहित सिकारिया (उत्तर कामरूप), प्रोमिता मजुमदार (गुवाहाटी), राज कुमार जैन (दिमा हसाओ), संजय कुमार जलेवाला (बरपेटा), संतोष कुमार कानू (गोलाघाट), शिव कुमार सोनी (गुवाहाटी), श्वेता हिमातसिंगका (गुवाहाटी), सौरव चक्रवर्ती (कछार), सुमित अग्रवाल (गुवाहाटी), विजय राज अग्रवाल (गुवाहाटी), कमल कलिता (शोणितपुर) तथा नवीन शर्मा (नगांव) शामिल हैं।

जिलों में होगा संगठन का विस्तार

राज्य कार्यकारिणी के गठन के बाद अब सभी जिलों में प्रोफेशनल सेल के संगठनात्मक ढांचे का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों एवं विशेषज्ञ संगठनों के साथ परिचर्चा आयोजित कर उनके सुझाव लिए जाएंगे।

पेशेवरों के ज्ञान एवं अनुभव का लाभ लेकर राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव पार्टी नेतृत्व एवं सरकार तक पहुंचाने की भी योजना है।

गौरव सोमानी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि पूरी टीम अगले छह माह में अपने कार्यों के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!