Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)थर्ड आईनार्थ-ईस्टराजस्थानराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिक

भामाशाह सम्मान समारोह में “रतन शर्मा” सम्मानित

विकास शर्मा,

जयपुर/गुवाहाटी 1 जुलाई 2026/असम.समाचार

राजस्थान फाउंडेशन नॉर्थ ईस्ट चैप्टर के अध्यक्ष रतन शर्मा को राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मानित किए जाने पर प्रवासी राजस्थानी समाज में हर्ष का माहौल है।

यह सम्मान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के करकमलों से प्रदान किया गया। रतन शर्मा की अनुपस्थिति में राजस्थान फाउंडेशन नॉर्थ ईस्ट के संयोजक राजकुमार शर्मा ने उनकी ओर से सम्मान ग्रहण किया।

इस अवसर पर रतन शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि भामाशाह सम्मान समारोह में मिला यह सम्मान उनके लिए ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में बसे सभी प्रवासी राजस्थानियों, समाजसेवियों एवं सहयोगियों के सामूहिक योगदान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने भामाशाहों के योगदान को जिस सम्मान और गरिमा के साथ मंच प्रदान किया है, वह अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी पहल है।

उन्होंने राजस्थान सरकार, शिक्षा विभाग एवं समारोह के आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान फाउंडेशन नॉर्थ ईस्ट चैप्टर भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक उत्थान, प्रतिभा सम्मान और जनहित से जुड़े अभियानों में राजस्थान सरकार के साथ हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। साथ ही प्रवासी राजस्थानियों की सहभागिता को और अधिक सशक्त बनाते हुए राजस्थान के विकास एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

रतन शर्मा को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं प्रवासी राजस्थानी संगठनों ने शुभकामनाएँ देते हुए इसे पूरे नॉर्थ ईस्ट के लिए गौरव का क्षण बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!