Blogअपराधअसमएक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीथर्ड आईधर्म और आस्थाप्रशासनलेटेस्ट खबरें

अंबुबाची मेले में डेरा, रात में जेब पर डाका! हरियाणा गैंग गिरफ्तार

होटल अभिसारिका से 6 संदिग्ध गिरफ्तार, ट्रेन यात्रियों और श्रद्धालुओं को बनाते थे निशाना

डेस्क,

गुवाहाटी 28 जून 2026/असम.समाचार

अंबुबाची महापर्व के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सक्रिय एक कथित अंतरराज्यीय डकैत एवं जेबकतरा गिरोह को जालुकबाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदाबाड़ी स्थित होटल अभिसारिका से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को हिरासत में लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू, कृष्ण राणा, कुलदीप, प्रवीण कुमार, सत्यवान और संजय कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से रेल यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी, जेबकतरी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। अंबुबाची मेले के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर कई श्रद्धालुओं के पर्स और मोबाइल चोरी करने की आशंका जताई जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्यों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस जुटा रही है। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।

पुलिस का मानना है कि पूछताछ के बाद कई और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं तथा अन्य राज्यों में हुई घटनाओं से भी इस गिरोह के तार जुड़ सकते हैं।

(नोट: यह समाचार उपलब्ध प्रारंभिक पुलिस जानकारी पर आधारित है। आरोपियों के विरुद्ध आरोप न्यायालय में सिद्ध होने तक उन्हें आरोपी माना जाएगा।)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!