वायरल वीडियो मामले में ‘कथित’ समाजसेवी की भूमिका को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म
चर्चाओं के अनुसार, इस वायरल वीडियो में एक अन्य युवती भी कथित रूप से शामिल बताई जा रही है, जिसके साथ उक्त व्यक्ति के काफी समय से प्रेम संबंध होने की बात कही जा रही है। स्थानीय गलियारों में यह भी सुगबुगाहट है कि जिसके पास यह वीडियो उपलब्ध था, उसने इस कथित समाजसेवी से अपनी शर्तों पर अनुचित लाभ उठा लिया है। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
डेस्क,
गुवाहाटी 27 जून 2026/असम.समाचार
नगांव जिले में कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए नगांव के एक आपत्तिजनक वीडियो का मामला एक बार फिर स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस प्रकरण में शहर के ही एक कथित समाजसेवी का नाम सामने आने के बाद से सामाजिक और राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में उक्त व्यक्ति के प्रति असंतोष देखा जा रहा है और लोगों ने उनसे दूरियां बनानी शुरू कर दी हैं।
प्रेम प्रसंग और ब्लैकमेलिंग की आशंका
चर्चाओं के अनुसार, इस वायरल वीडियो में एक अन्य युवती भी कथित रूप से शामिल बताई जा रही है, जिसके साथ उक्त व्यक्ति के काफी समय से प्रेम संबंध होने की बात कही जा रही है। स्थानीय गलियारों में यह भी सुगबुगाहट है कि जिसके पास यह वीडियो उपलब्ध था, उसने इस कथित समाजसेवी से अपनी शर्तों पर अनुचित लाभ उठा लिया है। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, यह पहला मौका नहीं है जब उक्त कथित समाजसेवी विवादों के घेरे में आए हैं। कुछ महीने पहले भी उन पर अपनी ही एक महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे थे। बताया जा रहा है कि जब पीड़ित युवती ने इस कथित कृत्य के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की थी, तो उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।
दिखावे और हकीकत में अंतर से लोग खफा
स्थानीय प्रबुद्ध जनों और जानकारों का कहना है कि धर्म और समाज सेवा के नाम पर इस तरह के अनैतिक कृत्यों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। समाज में खुद को प्रतिष्ठित दिखाने वाले ऐसे लोगों के दोहरे चरित्र से आम जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। बुद्धिजीवियों का मानना है कि सामाजिक शुचिता बनाए रखने के लिए ऐसे विवादित कार्यकलापों वाले व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखना ही समाज के हित में है। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण को लेकर शहर में केवल चर्चाओं और आरोपों का दौर जारी है और लोग इस मामले में निष्पक्ष जांच की उम्मीद कर रहे हैं।
जारी,,,,