असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंगुवाहाटीतीसरी आंखथर्ड आईधर्म और आस्थाराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

जातीय विद्यालय में मारवाड़ी सम्मेलन ने लगवाई ठंडे पानी की मशीन

ओपी शर्मा,

गुवाहाटी, 9 मई 2026/असम.समाचार

मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा की ओर से जोगीघोपा के काबायटारी स्थित जातीय विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए ठंडे पानी की मशीन स्थापित की गई। विद्यालय में लगभग 500 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। मशीन को विद्यालय प्रशासन को सौंपने का कार्यक्रम गुरुवार सुबह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र हरलालका, मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल, गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष शंकरलाल बिरला, जनसेवा संयोजक प्रदीप भुवालका, मशीन के दानदाता महेंद्र मित्तल, विनोद जिंदल, प्रभाष अग्रवाल एवं पारीक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन-:

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के बीच चॉकलेट एवं बिस्कुट वितरण से हुई। इसके बाद अतिथियों का फुलाम गमछा भेंट कर स्वागत किया गया। शाखा अध्यक्ष शंकरलाल बिरला ने कहा कि प्रभाष अग्रवाल के आग्रह पर विद्यालय में ठंडे पानी की मशीन लगाने का निर्णय लिया गया था, जिसे महेंद्र मित्तल के सहयोग से पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि शाखा भविष्य में भी समाजोपयोगी कार्य करती रहेगी।

प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र हरलालका ने असमिया भाषा में सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह पहल आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने मारवाड़ी समाज की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों में समाज हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने बिहू नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मात्र सात दिनों के भीतर विद्यार्थियों के लिए शुद्ध एवं ठंडे पानी की व्यवस्था करना सराहनीय कार्य है।

जनसेवा संयोजक प्रदीप भुवालका ने बताया कि शाखा अब तक विभिन्न स्थानों पर लगभग 25 ठंडे पानी की मशीनें स्थापित कर चुकी है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज ब्लड बैंक, रक्तदान, नेत्रदान सहित अनेक सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने आगामी सितंबर माह में आयोजित होने वाले विद्यालय के रजत जयंती समारोह में उपस्थित होने का आमंत्रण दिया। इस दौरान महेंद्र मित्तल ने समारोह में शामिल होने तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए भोजन व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

अंत में फीता काटकर मशीन का विधिवत उद्घाटन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!