Blogअसमगुवाहाटीथर्ड आईधर्म और आस्था

रामनवमी पर शिव बालाजी बाबोसा मंदिर में 251 दीप प्रज्वलित, महिला शाखा ने किया हनुमान चालीसा पाठ

विकास शर्मा,

गुवाहाटी 28 मार्च 2026/असम.समाचार

पावन रामनवमी के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा गुवाहाटी द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ श्री शिव बालाजी बाबोसा मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला शाखा की ओर से मंदिर परिसर में 251 दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आराधना की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भगवान के प्रति आस्था प्रकट की। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

इस धार्मिक कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रेखा गोयल और रश्मि जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजिका अनीशा अग्रवाल, दीक्षा कुंडलिया, खुशबू मोर और सिया शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में संतोष धानुका, पिंकी जैन, अंजू भाटी, अनीता बावड़ी, सरोज जालान, ज्योति शर्मा, ममता शर्मा और मधु लूनिया सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं, जिनकी सहभागिता सराहनीय रही।

रामनवमी के इस पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम से मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!