सामाजिक-धार्मिक कार्यों में चेतना लेडीज क्लब की सहभागिता, महायज्ञ को मिला सहयोग
विकास शर्मा, संवाददाता, गुवाहाटी

गुवाहाटी 27 जनवरी 2026/असम.समाचार
चेतना लेडीज क्लब ने सामाजिक सरोकार और धार्मिक कार्यों में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए श्री श्री विष्णु महायज्ञ उत्सव के आयोजन हेतु 15 गद्दों का दान किया। यह पुनीत सेवा कार्य क्लब की अध्यक्ष ममता हरलालका के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्लब की सचिव श्वेता सोमानी एवं कोषाध्यक्ष मीना मोर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। क्लब की पदाधिकारियों ने स्वयं आयोजन स्थल पर पहुँचकर गद्दे सुपुर्द किए, जिससे महायज्ञ में आने वाले भक्तों एवं सेवादारों को सुविधा मिल सके।
चेतना लेडीज क्लब के इस सराहनीय सहयोग पर यज्ञ आयोजन समिति ने क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से धार्मिक एवं सामुदायिक आयोजनों के सुचारू संचालन में अत्यंत सहायता मिलती है।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष ममता हरलालका ने कहा, “चेतना लेडीज क्लब सदैव समाज सेवा एवं धर्मार्थ कार्यों में अग्रणी रहा है। विष्णु महायज्ञ जैसे पावन उत्सव का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।”



