अपराधअसमअसम.समाचार(स्पेशल)तीसरी आंखधर्म और आस्थापुलिस बुकप्रशासनलेटेस्ट खबरें

श्री श्याम बाबा का चांदी का कीमती मुकुट शिवसागर सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी से चोरी

इस चोरी की घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। शिवसागर शहर का प्रमुख और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी वर्षों से आस्था का केंद्र रहा है। वहाँ हुई चोरी को भक्तगण धार्मिक अपवित्रता और सुरक्षा में गंभीर चूक मान रहे हैं।

केशव पारीक

शिवसागर, 18 नवंबर 2025/असम.समाचार

शिवसागर शहर में चोरी की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात ने लोगों को स्तब्ध कर दिया।

थाना पट्टी चाराली के अत्यंत व्यस्त क्षेत्र में स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर से दोपहर बाद श्री श्याम बाबा के शीश पर सुशोभित चांदी का कीमती मुकुट चोरी हो गया। चोरी हुए मुकुट की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये आंकी गई है।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, चोरी की घटना दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच हुई। इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर में घुसा और पूजा स्थल से श्रीश्याम प्रभु के शीश पर रखा चांदी का मुकुट चुपचाप निकालकर फरार हो गया। शाम 5 बजे के बाद जब पुजारियों और भक्तों ने ध्यान दिया, तब मूर्ति पर लगी चांदी की मुकुट की अनुपस्थिति से चोरी का पता चला।

मंदिर समिति ने इसे सुनियोजित चोरी बताते हुए गंभीर आशंका जताई है। घटना की सूचना शिवसागर सदर थाने को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मंदिर समिति की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज किया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच, मंदिर परिसर की तलाशी तथा पुजारी व समिति सदस्यों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि क्या किसी अंदरूनी व्यक्ति को भी घटना की जानकारी थी।

इस चोरी की घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। शिवसागर शहर का प्रमुख और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी वर्षों से आस्था का केंद्र रहा है। वहाँ हुई चोरी को भक्तगण धार्मिक अपवित्रता और सुरक्षा में गंभीर चूक मान रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!