असमतीसरी आंखधर्म और आस्था

होजाई में बाबा श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट: निरंजन सरावगी: होजाई

होजाई, 3 नवम्बर 2025/असम.समाचार

सवारियां भक्त मंडल के सौजन्य से बाबा श्याम का जन्मोत्सव दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण से एक भव्य निशान यात्रा के साथ हुई, जिसका उद्घाटन समाज के वरिष्ठ सदस्य निरंजन सरावगी, प्रमोद मोर और राजेश केजरीवाल ने किया। यह निशान यात्रा कृष्णा नगर, कॉलेज रोड, जे.के. केड़िया रोड होते हुए नयाबाजार स्थित बाबोसा मंदिर पहुंची, जहां बाबा श्याम को निशान अर्पित किया गया।

द्वितीय दिवस पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के श्रीराम सदन को गुब्बारों, बिजली-बत्तियों और फूलों से सजाया गया। भक्तों ने ज्योत जलाकर और मधुर भजनों के माध्यम से बाबा श्याम का जन्मोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का समापन खीचड़ा भंडारे के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!