
विकास शर्मा,
गुवाहाटी 22 सितंबर 2026/असम.समाचार
भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की साधारण सभा आज उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में आगामी अटल सेवा सप्ताह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
पिछले छह वर्षों से 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक राष्ट्रवादी महिला मोर्चा द्वारा अटल सेवा सप्ताह मनाया जाता रहा है। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों, आदर्शों, मार्गदर्शन एवं जनसेवा की भावना को आत्मसात करते हुए इन सात दिनों में महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न मानव सेवा एवं जनसेवा के कार्य किए जाते हैं।
इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक अटल सेवा सप्ताह पूरे उत्साह और समर्पण के साथ मनाया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा के नेतृत्व में पिछले छह वर्षों से अटल सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों का आयोजन जोश और सेवा-भावना के साथ किया जाता रहा है।
आज की साधारण सभा में उपस्थित सभी बहनों में अटल सेवा सप्ताह को लेकर अपार उत्साह और सेवा का जोश देखने को मिला। सभी ने मिलकर इस वर्ष भी सातों दिन मानव सेवा को समर्पित करने का संकल्प लिया।
साधारण सभा में मधु लूनिया, ज्योति जोधानी, रश्मि जैन, नीलम अग्रवाल बिमला मित्तल, कुसुम मित्तल, चिन्नू हवेलिया, सुशीला गुप्ता, रेखा गोयल, डिंपल शर्मा, रेखा बजाज, माया शर्मा, दीपा सराफ एवं संजू शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति एवं सेवा कार्यों के प्रति समर्पण सराहनीय रहा। बैठक का वातावरण पूरी तरह राष्ट्रसेवा, मानवसेवा और अटल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प से ओत-प्रोत रहा।



