Blogधर्म और आस्थामेघालय

​श्री राजस्थानी विश्राम भवन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, संतोष चाचान बने अध्यक्ष

सुशील दाधीच,

शिलांग 23 सितंबर 2026/असम.समाचार

स्थानीय श्री राजस्थानी विश्राम भवन में रविवार को आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ।

​बैठक की शुरुआत में निवर्तमान सचिव कुंज बिहारी अजमेरा ने संस्था का आय-व्यय (लेखा-जोखा) प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों एवं समाज बंधुओं ने एकमत होकर पारित किया। इसके उपरांत चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आनंद अग्रवाल, कैलाश काबरा और सौरभ शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।

​नई कार्यकारिणी के लिए कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। हालांकि, आपसी विचार-विमर्श और समाज हित व गरिमा को प्राथमिकता देते हुए 7 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद शेष 11 सदस्यों को निर्विरोध कार्यकारिणी के लिए चुना गया।

​सर्वसम्मति से तय किए गए पदभार इस प्रकार हैं:

  • अध्यक्ष: संतोष चाचान
  • उपाध्यक्ष: बिनोद दाधीच
  • सचिव: कुंज बिहारी अजमेरा
  • संयुक्त सचिव: अनिल बजाज एवं पुरषोत्तम लाल चौधरी
  • कार्यकारिणी सदस्य: अशोक सिंघानिया, पवन शर्मा, राकेश माटोलिया, संजीव शर्मा, सत्यनारायण बेरीवाल और सुशील मंगल।

​चयन के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के विश्वास के प्रति आभार जताया। बैठक के अंत में पुरषोत्तम चोखानी ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया, जिसके बाद अल्पाहार के साथ सभा का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!