असम

नगांव आबकारी विभाग ने दी जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि

विकास शर्मा

नगांव 22 सितंबर 2025/असम.समाचार

विश्व प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग के निधन पर नगांव आबकारी विभाग ने गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विभाग के जिला सुपरीटेंडेंट बी. काकोति, इंस्पेक्टर सी.के. बोरा सहित पूरा विभाग उपस्थित रहा।

श्री काकोति ने कहा कि जुबीन गर्ग वास्तव में एक अद्वितीय कलाकार थे। उन्होंने कहा, “जुबीन गर्ग जैसे गायक संगीत जगत में एक अलग ही मिसाल हैं। वे कलाओं के धनी थे और अपनी गायकी से उन्होंने न सिर्फ असम, बल्कि पूरे विश्व में राज्य का नाम रोशन किया।”

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन रखकर अपने प्रिय गायक को नमन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!