असम

जुबिन गर्ग के निधन पर जैन समाज की गहरी संवेदना

श्री दिगंबर जैन पंचायत, गुवाहाटी की ओर से अध्यक्ष महावीर जैन ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि “जुबिन गर्ग का योगदान कला और समाज के क्षेत्र में अविस्मरणीय रहेगा। उनके निधन से असम ने एक महान कलाकार को खो दिया है।”

विकास शर्मा

गुवाहाटी/गोआलपाड़ा 2025/असम.समाचार

असम के लोकप्रिय गायक एवं समाजसेवी स्व. जुबिन गर्ग के आकस्मिक निधन पर समूचे राज्य में शोक की लहर है। इस बीच जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री दिगंबर जैन पंचायत, गुवाहाटी की ओर से अध्यक्ष महावीर जैन ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि “जुबिन गर्ग का योगदान कला और समाज के क्षेत्र में अविस्मरणीय रहेगा। उनके निधन से असम ने एक महान कलाकार को खो दिया है।”

इसी क्रम में सूर्योदय अहिंसा दिगंबर जैन तीर्थ, श्री सूर्या पहाड़, गोआलपाड़ा की ओर से भी गहरी संवेदना व्यक्त की गई। समिति की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि “हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और ईश्वर से परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं।”

पूरे असम के साथ जैन समाज ने भी जुबिन गर्ग को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!