
सोनल शर्मा,
गुवाहाटी, 19 सितम्बर 2025/असम.समाचार
नवरात्रि के अवसर पर मारवाड़ी महिला सम्मेलन गुवाहाटी शाखा द्वारा परशुराम भवन, छत्रीबाड़ी में आयोजित होने वाला भव्य डांडिया नाइट अब नहीं होगा। यह कार्यक्रम 20 सितम्बर को शाम 3 बजे से आयोजित होना था।
शाखा की अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा ने बताया कि असम और देश के लोकप्रिय एवं विश्वविख्यात गायक जुबिन गर्ग के निधन पर सम्मेलन की गुवाहाटी महिला शाखा गहरे शोक में है। इसी कारण 20 सितम्बर का डांडिया कार्यक्रम रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि जुबिन गर्ग के निधन से असम ही नहीं बल्कि पूरे देश ने एक महान कलाकार को खो दिया है।
इस आयोजन की संयोजक निकिता संखला, ममता शर्मा, राजश्री कुचेरीया एवं बबीता सरावगी थीं, जबकि नेतृत्व अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव मंजू भंसाली और कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया द्वारा किया जा रहा था।
सम्मेलन ने बताया कि कार्यक्रम की अगली तिथि और नई सूचना जल्द ही जारी की जाएगी।




