असमगुवाहाटीनार्थ-ईस्टराष्ट्रीय

मंगलदोई से बड़ी सौगातें: पीएम मोदी ने रखी मेगा परियोजनाओं की नींव, गुवाहाटी की रिंग रोड भी शामिल

ओपी शर्मा,

मंगलदोई, 14 सितम्बर 2025/असम.समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की उपस्थिति में असम को कई ऐतिहासिक विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी रिंग रोड (118.5 किलोमीटर लंबी) का शिलान्यास किया, जो राज्य की यातायात प्रणाली को नई दिशा देने वाली परियोजना मानी जा रही है। इस रिंग रोड से गुवाहाटी शहर में यातायात जाम की समस्या कम होगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार आएगा।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने ब्रह्मपुत्र नदी पर एक नए पुल की नींव भी रखी। यह पुल कुरुवा (दरांग) को गुवाहाटी के नारेंगी से जोड़ेगा। 2.9 किलोमीटर लंबा यह पुल न केवल उत्तर और दक्षिण असम को जोड़ने का काम करेगा, बल्कि रणनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

जनसभा में प्रधानमंत्री ने 430 बिस्तरों वाले मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निर्माण की घोषणा भी की। यह परियोजना दरांग जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। मेडिकल कॉलेज के साथ जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इन परियोजनाओं को असम की विकास यात्रा के लिए ऐतिहासिक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर भारत अभूतपूर्व प्रगति की ओर बढ़ रहा है।

इन परियोजनाओं से आने वाले वर्षों में असम की आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य सेवाओं और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!