सेवा और उत्सव का संगम: गुवाहाटी मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा ने बच्चों में बाँटी मुस्कान, 90 वर्षीय माताजी को किया सम्मानित
एक ओर जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, दूसरी ओर 90 साल की तपस्या का सम्मान, यही है गुवाहाटी महिला शाखा की अनोखी पहल।

सोनल शर्मा
गुवाहाटी 14 सितंबर 2025/असम.समाचार
गुवाहाटी की मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा ने इस बार “आनंद सबके लिए” का सूत्र वाक्य सच कर दिखाया। अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में जरूरतमंद बच्चों तक खाद्य सामग्री पहुँचाई गई।
Advertisement

खास बात यह रही कि सेवा और उत्सव का संगम भी हुआ। जलाराम बापा मंदिर की सेविका माताजी रंजना व्यास का 90वाँ जन्मदिन शाखा की ओर से सादगी और सम्मान के साथ मनाया गया।
मंच पर मंत्री मंजू भंसाली ने सभी का आभार जताया, वहीं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। ममता शर्मा, मधु लूनिया, बिना चोरड़िया, मीनू दुधरिया, कविता जोगड़, वृंदा गगड़, अलका अग्रवाल और रितिका शर्मा की मौजूदगी विशेष रही।

कार्यक्रम का संचालन संयोजिका रेखा गोयल और बिंदु मोहता ने किया।
जनसंपर्क अधिकारी विद्या कुंडलियां ने बताया “हमारा उद्देश्य केवल समारोह नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मकता और सहयोग का संदेश फैलाना है।”
एक ओर जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, दूसरी ओर 90 साल की तपस्या का सम्मान, यही है गुवाहाटी महिला शाखा की अनोखी पहल।



