असमगुवाहाटीसामाजिक

कैंसर पीड़ित बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ,लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर का सराहनीय सेवा कार्य

विकाश शर्मा

गुवाहाटी 8 सितंबर 2025/असम.समाचार

“मुस्कान बांटो, जीवन संवारो” इसी सोच को साकार करते हुए लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने एक बार फिर कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए अपनी सेवा का हाथ बढ़ाया।

आज स्थानीय आर्य नगर स्थित बी बरूआ कैंसर इंस्टीट्यूट के सेंट ज्युड़ चाइल्ड केयर सेंटर में बच्चों को 84 लीटर दूध, ताजे सेव और केले वितरित किए गए। इस पहल का संयोजन लायन अर्पणा सरावगी और लायन रोमिल गग्गड ने किया।

दूध का प्रायोजन लायन नीरव पटेल, लायन अर्चना पटेल एवं वेदान्त पटेल ने किया, जबकि सेव और केले लायन पंकज सरावगी एवं लायन अर्पणा सरावगी द्वारा उपलब्ध कराए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन बबीता चौधरी, लायन रूपा गग्गड और लायन विजय शर्मा का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र के नन्हे-मुन्ने योद्धाओं ने अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्रायोजकों को हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए। क्लब के अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा ने कहा, “हमारा यह स्थाई सेवा प्रकल्प केवल सहयोग नहीं, बल्कि इन बच्चों के लिए उम्मीद की किरण है।”

जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने जानकारी दी कि यह सेवा कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि कैंसर से लड़ते इन बच्चों के चेहरे यूं ही मुस्कुराते रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!