असम
बीटीसी चुनाव से पहले कोकराझार में निषेधाज्ञा लागू

कनक चन्द्र बोरो
कोकराझार, 30 अगस्त 2025/असम.समाचार
बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) चुनावों के मद्देनज़र असम के कोकराझार जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु बीएनएसएस की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
जिलाधिकारी मसंदा एम. पर्टिन ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, चुनाव समाप्ति तक जिले में लाइसेंसी हथियारों के साथ चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन का कहना है कि यह कदम संभावित असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण और क्षेत्र में निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव कराने के लिए उठाया गया है।



