असमगुवाहाटीसामाजिक

गौड़ महिला समिति की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, स्थापना दिवस व सम्मान समारोह की तैयारियाँ तेज

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति का स्थापना दिवस इस वर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा। साथ ही समाज की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान करने का भी निर्णय लिया गया।

सोनल शर्मा

गुवाहाटी, 22 अगस्त 2025/असम.समाचार

गौड़ महिला समिति की कार्यकारिणी बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष संतोष शर्मा ने स्वागत भाषण के साथ किया। इसके पश्चात मंत्री ज्योति शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और कोषाध्यक्ष स्वाति बसौतिया ने वित्तीय विवरण रखा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति का स्थापना दिवस इस वर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा। साथ ही समाज की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान करने का भी निर्णय लिया गया।

सलाहकार छाया शर्मा, उमा शर्मा और सविता जोशी ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष रिंकी शर्मा, स्वाति शर्मा, पिंकी शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष रजनी शर्मा, संयुक्त मंत्री रश्मि शर्मा, अश्विनी शर्मा, रोमा गौड़ तथा कार्यकारिणी सदस्य कुसुम शर्मा, शालू शर्मा, सीमा शर्मा, सुनीता शर्मा, वंदना शर्मा, मीनाक्षी शर्मा और सुमन शर्मा की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!