शिवसागर श्री मारवाड़ी पंचायत चुनाव 2025-28 नामांकन के शतरंज में 34 दावेदार मैदान में
संयुक्त चुनाव अधिकारी अधिवक्ता विनोद कुमार धानुका और अधिवक्ता विष्णु शर्मा, साथ ही सीए सुशील कुमार अग्रवाल एवं पवन अग्रवाल के सहयोग से नामांकन पत्र संग्रह की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हुई।
शिवसागर,26 जुलाई/असम.समाचार
शिवसागर मारवाड़ी समाज की सर्वोच्च प्रतिनिधि संस्था श्री मारवाड़ी पंचायत जन दातव्य समिति के आगामी त्रैवार्षिक सत्र (2025-2028) के चुनावी रणभूमि में दावेदारों की संख्या 34 तक पहुंच गई है। पंचायत की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के चुनाव के लिए नामांकन पत्र संग्रह का अंतिम दिन शुक्रवार को काफी सरगर्मियों से भरा रहा।
पहले दो दिनों में जहां मात्र 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र संग्रह किए थे, वहीं 25 जुलाई को 30 और संभावित उम्मीदवारों ने चुनावी अखाड़े में उतरने का संकेत देते हुए अपने नामांकन पत्र लिए।
संयुक्त चुनाव अधिकारी अधिवक्ता विनोद कुमार धानुका और अधिवक्ता विष्णु शर्मा, साथ ही सीए सुशील कुमार अग्रवाल एवं पवन अग्रवाल के सहयोग से नामांकन पत्र संग्रह की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हुई।
नामांकन पत्र संग्रह करने वालों की सूची
- संजय अग्रवाल (पप्पू)
- राजेश कुमार मित्तल
- संजय केडी अग्रवाल
- यशमी काबरा राठी
- राजेश कुमार गट्टानी
- पवन अग्रवाल (केजरीवाल)
- उमेश बलदुवा
- शेखर कुमार अग्रवाल
- संजय पारीक
- प्रदीप कुमार खेमका
- हेमंत केजरीवाल
- सुरेन्द्र कुमार राठी
- सुनील कुमार छावछरिया
- अशोक कुमार गट्टानी
- रुपचंद करनानी
- विजय मालपानी
- अंजनी मालपानी
- नन्द किशोर झंवर
- दीपक केडिया
- आनन्द प्रकाश केडिया
- विजय कुमार कसेरा (चीकू)
- रोशन पारीक
- सुमित पारीक
- निरंजन कामदार
- हरि प्रसाद अग्रवाल
- चम्पा लाल तोषनीवाल
- अशोक कुमार मित्तल
- विजय कुमार छावछरिया
- सुमित कोठीवाल (बोनी)
- राजेश कुमार राठी
- राजेश अग्रवाल (एस एस)
- पवन बगरिया
- बिनीत अग्रवाल
- संतोष अग्रवाल
अगला चरण:
नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 26 और 27 जुलाई को निर्धारित है, जिसके बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।