मेघालय

श्री राजस्थानी दुर्गापूजा समिति शिलांग की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रदीप चौखानी बने अध्यक्ष

सुशील दाधीच

शिलांग, 13 जुलाई जुलाई(असम.समाचार)

शिलांग स्थित श्री राजस्थानी विश्राम भवन, गाड़ीखाना में गत रविवार को श्री राजस्थानी दुर्गापूजा समिति की आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न सदस्यों की उपस्थिति में बीते कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

पूर्व अध्यक्ष निर्मल चाचान, सचिव अमन पंसारी तथा कोषाध्यक्ष सुरज जसरासरिया ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहा और ध्वनिमत से पारित किया। इस दौरान समाज के अन्य सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की गई।

सभा में सर्वसम्मति से प्रदीप चौखानी को नया अध्यक्ष, सतीष जालान को सचिव तथा गगन देवड़ा को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही आगामी दुर्गापूजा महोत्सव को भव्य एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाने हेतु रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ।

पूर्व कार्यकारिणी के सदस्यों ने भरोसा दिलाया कि वे नई टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते रहेंगे। सभा के अंत में बजरंग लाल डिडवानिया ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!