
सोनल शर्मा
गुवाहाटी, 15 सितंबर 2025/असम.समाचार
जरूरतमंद समाज की भलाई और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर के अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा के नेतृत्व में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
स्थानीय दुर्गा सरोवर हील साइड, अरूणोदय पथ स्थित दुर्गा सरोवर पहाड़ी एलपी स्कूल प्रांगण में आयोजित इस शिविर में नगर के सुप्रसिद्ध एवं वरिष्ठ डॉक्टर लायन दिनेश अग्रवाल तथा मारवाड़ी हॉस्पिटल, गुवाहाटी के चिकित्सकों की टीम ने सेवाभाव से योगदान दिया।
इस स्वास्थ्य जांच शिविर में 130 जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श, रक्तचाप जांच, मधुमेह जांच तथा मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।
शिविर के मुख्य संयोजक लायन विशाल लट्ठ ने बताया कि क्लब के सभी सदस्य भारी संख्या में उपस्थित होकर इस सेवा कार्य को सफल बनाने में जुटे। वहीं, क्लब के सचिव लायन रमेश जैन ने चिकित्सकों की टीम के सहयोग की सराहना की।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर लायन सुरेश गग्गड ने सभी उपस्थित लोगों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
Advertisement




