Blog

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर द्वारा विशाल आहार वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन

ओपी शर्मा

गुवाहाटी, 20 नवंबर 2025/असम.समाचार

लायंस इंटरनेशनल के जिला 322-जी के वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने स्थानीय आठगांव गणेश मंदिर के निकट एक विशाल आहार वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। क्लब के अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम ने सामाजिक सरोकार को नए आयाम दिए।

कार्यक्रम का संचालन लायन रौमील गग्गड ने किया, जबकि संयोजिका लायन बबीता चौधरी और सह-संचालिका लायन शालिनी हरलालका के सहयोग से 250 जरूरतमंद लोगों के बीच आहार वितरण संपन्न हुआ।

इस मानव सेवा कार्य को क्लब की सम्मानित सदस्य लायन बबीता चौधरी द्वारा प्रायोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन मीनाक्षी माथुर का भी विशेष सहयोग रहा।

क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने जानकारी दी कि जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने की इस मुहिम में क्लब के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर द्वारा किया गया यह प्रयास समाज के वंचित वर्ग तक सेवा की भावना पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!