असमतीसरी आंखपुलिस बुकमुद्दा गरम हैलेटेस्ट खबरें

भारत-बांग्लादेश सीमा से चार बांग्लादेशी युवतियाँ हिरासत में, डेढ़ लाख रुपये में भारत लाया गया था

राजा शर्मा

गोलकगंज 27 नवंबर 2025/असम.समाचार

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से गोलकगंज क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने चार बांग्लादेशी युवतियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन युवतियों को रोजगार का झांसा देकर लगभग डेढ़ लाख रुपये प्रति व्यक्ति में भारत लाया गया था।

असम के रंङिया रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान रेल पुलिस ने इन्हें पकड़ा। जांच में सामने आया कि चारों को अवैध तरीके से सीमा पार करवाया गया और भारत में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया गया था।

हिरासत में ली गई युवतियों की पहचान इस प्रकार है

सुमाइया अख्तर तासमिया, पिता हिरू सरदार, गांव शरीयतपुर, थाना नैरा, जिला मादारीपुर

सुहाना खातुन अखी, पिता अब्दुल आवाल, गांव मालिगाचार, जिला पाबना

आबिदा चौधरी मिस्टी आबिदा, पिता हाबिब चौधरी, गांव बालिगांव, जिला गाज़ीपुर

मिस्टी शिरीना अख्तर फारिया, पिता नासिर उद्दीन, गांव बाइपारा रानिखोंग, जिला नेत्रकोना

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियाँ मानव तस्करी के इस नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!