Blogअसमराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिकसाहित्यसाहित्य जगत

मारवाड़ी हिंदी उच्च विद्यालय में मनाई गई विष्णु प्रसाद राभा की पुण्यतिथि

डिंपल शर्मा,

नगांव, 20 जून 2026/असम.समाचार

मारवाड़ी हिंदी उच्च विद्यालय, नगांव में शनिवार को असम के महान सांस्कृतिक पुरोधा, स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक कला गुरु विष्णु प्रसाद राभा की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर देव द्वारा कला गुरु विष्णु प्रसाद राभा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश जाजोदिया तथा उपाध्यक्ष सुनील आलमपुरिया ने भी उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विष्णु प्रसाद राभा के जीवन, साहित्य, संगीत, कला और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। कुछ छात्रों ने राभा के जीवन और आदर्शों पर आधारित भाषण एवं कविता-पाठ प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया।

विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कला गुरु के आदर्शों को अपनाने तथा समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य किशोर देव ने विद्यार्थियों को विष्णु प्रसाद राभा के आदर्शों पर चलने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!