Blogअसमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईपुलिस बुकराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंहादसा

गोआलपाड़ा में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन शौचालय टैंक में जहरीली गैस से तीन की मौत, एक घायल

मनोज दास,

गोआलपाड़ा, 29 मई 2026/असम/समाचार

असम के गोआलपाड़ा जिले के गोरोईमारी गांव में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन शौचालय टैंक के भीतर जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में एक शौचालय टैंक का निर्माण कार्य चल रहा था। बताया गया है कि टैंक करीब तीन महीने पहले बनाया गया था और उसका ढक्कन बंद था। शुक्रवार को टैंक खोलने के लिए एक मैकेनिक को बुलाया गया। जैसे ही उसने टैंक का ढक्कन खोला और अंदर उतरा, वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा।

मैकेनिक को बचाने के लिए सप्लायर अंदर गया, लेकिन वह भी जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण बेहोश हो गया। इसके बाद घर के मालिक जचोक राभा दोनों को बचाने के लिए टैंक में उतरे, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकल सके।

घटना को देखकर पास में मौजूद बजपाई राभा भी मदद के लिए टैंक में कूद गए। उन्हें गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ICU में उनका इलाज चल रहा है।

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान जचोक राभा, कृष्णा राय और दिलीप दास के रूप में हुई है।

बताया गया है कि मृतक जचोक राभा भारतीय सेना में कार्यरत थे और तीन दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। गांव वालों के अनुसार, टैंक के भीतर जहरीली गैस जमा होने और ऑक्सीजन की कमी के कारण यह हादसा हुआ।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित सहायता और मुआवजा देने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!