भीषण गर्मी में ‘सावरियां सखी समिति’ बनी सहारा, कैंसर पीड़ितों को कराया भोजन और जूस वितरण

सोनल शर्मा,
गुवाहाटी 29 मई 2026/असम.समाचार
शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सावरियां सखी समिति ने सेवा और मानवता का अनूठा उदाहरण पेश किया। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर समिति की महिलाओं ने कैंसर पीड़ितों तथा वहां मौजूद जरूरतमंद लोगों को भोजन, केला और ठंडा जूस वितरित किया।
समिति की ओर से बताया गया कि गर्मी को देखते हुए आने वाले दिनों में गन्ने का जूस वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। सेवा कार्य के दौरान लोगों ने समिति की इस पहल की सराहना की।
समिति की महिलाओं ने कहा कि समय-समय पर संस्था सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपना योगदान देती रही है। पुरुषोत्तम अधिक मास में पूज्य प्रियांशु चैतन्य द्वारा आयोजित “नानी बाई रो मायरा” कार्यक्रम में भी समिति की बहनों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
आज के सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में सरोज मित्तल, रंजू पटवारी, कान्ता मित्तल, प्रीती खेमका, बिमला जाजोदिया, सुमित्रा काबरा, सरला काबरा, अपर्णा, अलका, रेणु मोदी, नीलम जालान, उषा जालान, मधु अग्रवाल, विनीता शर्मा, मधु हरलालका, ममता और पुष्पा कयाल सहित अन्य महिलाओं की सक्रिय भूमिका रही।



