असमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिक

नवशक्ति सृजन शाखा द्वारा विंटर कार्निवल का भव्य आयोजन

संजय पारीक

शिवसागर 22 दिसंबर 2025/असम.समाचार

एबीएमएमएस शिवसागर शाखा के अंतर्गत गठित नवशक्ति सृजन शाखा की ओर से स्थानीय श्याम मंदिर परिसर में विंटर कार्निवल का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम अभमामस के वरिष्ठ सदस्या कृष्णा खेमका, सविता अग्रवाल तथा अध्यक्षा सुमन शर्मा सचिव स्वेता अग्रवाल एवं अनु शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया।बच्चों एवं अभिभावकों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों का सुंदर संगम देखने को मिला।

विंटर कार्निवल में कपकेक मेकिंग, चॉकलेट मेकिंग, टैटू मेकिंग, ब्रैसलेट मेकिंग, टेबल मैनर्स, टेक्सचर्ड आर्ट, ब्रेनस्टॉर्मिंग, खेल-कूद तथा फूड स्टॉल जैसी अनेक आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

इस कार्यक्रम में शाखा की अध्यक्षा श्रीमती रितिका डालमिया, सचिव श्रीमती नैना राठी, कोषाध्यक्ष श्रीमती रजनी अग्रवाल तथा संयोजिका श्रीमती प्रीतिका अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

शाखा की अन्य सदस्यों ने भी व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और अभिभावकों में संतोष स्पष्ट रूप से झलक रहा था।

नवशक्ति सृजन शाखा के इस प्रयास ने बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पारिवारिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया।

नवशक्ति सृजन शाखा द्वारा इस कार्यक्रम में लगभग 40 बच्चों ने भाग लिया तथा इस आयोजन में सामाजिक सरोकार और सकारात्मक सोच का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

कार्यक्रम मे 10 से भी ज्यादा सदस्याए उपस्थित थे।यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती सोनम अग्रवाल द्वारा दी गई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!