पुरषोत्तम मास में सेवा का संकल्प, सावरियां सखी समिति ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का जूस

सोनल शर्मा,
गुवाहाटी 2 जून 2026/असम.समाचार
भीषण गर्मी के बीच सामाजिक सेवा के उद्देश्य से सावरियां सखी समिति द्वारा पुरषोत्तम मास के अवसर पर आठगांव स्थित गणेश मंदिर के सामने राहगीरों को गन्ने का जूस पिलाया गया। समिति की महिलाओं ने राह चलते लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए यह सेवा कार्य आयोजित किया।
समिति की ओर से बताया गया कि लोगों की आवश्यकता को देखते हुए समय-समय पर भोजन, पेयजल तथा अन्य सेवाएं जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जाती हैं।
इसी कड़ी में पुरषोत्तम मास के दौरान गन्ने के जूस वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे राहगीरों ने सराहा।
समिति की सदस्याओं ने बताया कि अधिक मास के अवसर पर सभी सावरियां सखियां वशिष्ठ धाम जाकर स्नान एवं दीपदान करने का भी निर्णय लिया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सरोज मित्तल, कान्ता मित्तल, प्रीति खेमका, बिमला जाजोदिया, अपर्णा, आशा चौधरी, साधना जोगानी, अलका, नीलम जालान, उषा जालान, मधु अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, सरोज रुंगटा, विनीता शर्मा तथा पुष्पा कयाल सहित समिति की अन्य सदस्याओं का विशेष योगदान रहा।



