असमधर्म और आस्थाराजस्थानराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंशिक्षासामाजिक

10 किलोमीटर पदयात्रा कर महामृत्युंजय धाम पहुंचे मुनि श्री आनंद कुमार, गुरुकुल में बच्चों को दिया मंगल संदेश

धार्मिक वातावरण के बीच तेजपुर, गुवाहाटी, खारूपेटिया और मोरियाबाड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रावकों ने गेस्ट हाउस में मुनि श्री के दर्शन एवं सेवा का लाभ लिया।

डिंपल शर्मा,

नगांव, 3 जून 2026/असम.समाचार

आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री आनंद कुमार जी (कालू) एवं सहयोगी मुनि विकाश कुमार ने बुधवार को रूपोही से महामृत्युंजय मंदिर तक लगभग 10 किलोमीटर की पदयात्रा कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया।

मुनिद्वय ने विनोद बच्छावत के रूपही स्थित निवास स्थान से विहार प्रारंभ कर महामृत्युंजय मंदिर परिसर स्थित गेस्ट हाउस में प्रवेश किया।

 

मंदिर परिसर पहुंचने के बाद मुनि श्री ने गुरुकुल में अध्ययनरत बच्चों को मंगल पाठ सुनाया तथा नैतिक जीवन, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर नगांव श्रावक समाज के साथ तेजपुर से आए श्रद्धालुओं ने भी मार्ग सेवा का लाभ प्राप्त किया।

धार्मिक वातावरण के बीच तेजपुर, गुवाहाटी, खारूपेटिया और मोरियाबाड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रावकों ने गेस्ट हाउस में मुनि श्री के दर्शन एवं सेवा का लाभ लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान नगांव तेरापंथ सभा ने गुवाहाटी एवं खारूपेटिया तेरापंथ सभाओं के नव निर्वाचित एवं मनोनीत अध्यक्षों का असमिया परंपरा के प्रतीक फूलाम गमोछा से सम्मान किया।

गुवाहाटी सभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष रितेश खट्टेर ने नगांव तेरापंथ सभा के नव मनोनीत अध्यक्ष विनोद बोथरा का स्वागत किया। वहीं, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा की कार्यसमिति के सदस्य एवं नगांव सभा के पूर्व अध्यक्ष जीवनमल सुराणा का भी अभिनंदन किया गया।

 

तेरापंथ सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि मुनि श्री आनंद कुमार 4 जून को प्रातः 7 बजे सुगम सिंघी के निवास स्थान से भव्य शोभायात्रा के साथ तेरापंथ भवन में प्रवेश करेंगे। इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, महिला मंडल एवं तेरापंथ युवक परिषद ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मुनिवर के सान्निध्य और सेवा का लाभ लेने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!