असमएक्सक्लूसिव खबरेंथर्ड आईपुलिस बुकराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरें

गुवाहाटी में सनसनीखेज वारदात!लग्ज़री मकान के बॉक्स पलंग से मिली नाबालिग घरेलू श्रमिक

आरोपी महिला ने करीब 25 मिनट तक किशोरी को बॉक्स पलंग के भीतर बंद कर दिया और ऊपर से अपने बेटे को कंबल ओढ़ाकर सुला दिया, ताकि किसी को शक न हो।

विकास शर्मा,संवाददाता, गुवाहाटी

गुवाहाटी 3 फ़रवरी 2026/असम.समाचार

महानगर गुवाहाटी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पंजाबारी के जुरिपारा इलाके में एक लग्ज़री मकान के बॉक्स पलंग के भीतर से 13 वर्षीय नाबालिग घरेलू श्रमिक को बरामद किया गया है। शहर के बीचो-बीच इस तरह की अमानवीय घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाबारी जुरिपारा स्थित हाउस नंबर-69 में रविवार शाम जिला श्रम टास्क फोर्स ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की। इस दौरान एक बॉक्स पलंग के भीतर बंद हालत में नाबालिग किशोरी को बरामद किया गया।

आरोप है कि अमरिन लस्कर खातून नामक महिला के घर में यह सनसनीखेज घटना हुई। बताया गया है कि महिला पिछले करीब छह वर्षों से किशोरी को घरेलू श्रमिक के रूप में रखे हुए थी और लंबे समय से उसके साथ मारपीट व उत्पीड़न किया जा रहा था।

स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोप है कि छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी महिला ने करीब 25 मिनट तक किशोरी को बॉक्स पलंग के भीतर बंद कर दिया और ऊपर से अपने बेटे को कंबल ओढ़ाकर सुला दिया, ताकि किसी को शक न हो।

फिलहाल, बरामद की गई किशोरी को बाल कल्याण समिति के संरक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की गहन जांच में जुटे हैं। यह घटना महानगर में बाल श्रम और बाल उत्पीड़न की भयावह तस्वीर को उजागर करती है।

 

फ़ोटो-थर्ड पार्टी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!