अहम परीक्षा अपडेट : 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियाँ घोषित

असम डेस्क
गुवाहाटी, 19 नवंबर 2025/असम.समाचार
असम के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राज्य में आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि,

1. हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) या मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत 10 फरवरी 2026 से होगी।
2. हायर सेकेंडरी फाइनल परीक्षा 2026 का आयोजन 11 फरवरी 2026 से आरंभ होगा।
मुख्यमंत्री ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार छात्रों को सुचारू और नकलरहित परीक्षा वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
परीक्षाओं की तिथियों की जल्द घोषणा से विद्यार्थियों और अभिभावकों में तैयारी को लेकर सकारात्मक ऊर्जा देखी जा रही है। छात्र अब अंतिम चरण की पढ़ाई को सुव्यवस्थित करने में जुट गए हैं।




