असमगुवाहाटीसामाजिक

प्रवासी अपनी संस्कृति व माटी से जुड़े रहें : नरूका

विकास शर्मा

गुवाहाटी, 16 सितंबर 2025/असम.समाचार

जाने-माने उद्योगपति एवं पूर्वोत्तर राजपूत महासभा के अध्यक्ष नारायण सिंह नरूका ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों को अपनी संस्कृति व माटी से सदैव जुड़े रहना चाहिए। श्री नरूका गुवाहाटी में आयोजित पूर्वोत्तर राजपूत महासभा की कार्यकारिणी बैठक में अध्यक्ष के रूप में विचार व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने महासभा के विस्तार, मजबूती और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए राजस्थान फाउंडेशन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “राजस्थान फाउंडेशन एक ऐसी कड़ी है जो प्रवासी राजस्थानियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम करती है।”

नरूका, राजस्थान फाउंडेशन असम चैप्टर के कोषाध्यक्ष भी हैं। बैठक में उपाध्यक्ष बजरंग सिंह राठौड़, सचिव नरपत सिंह राठौड़, सहसचिव उमराव सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष रघुनाथ सिंह शेखावत, सलाहकार अर्जुन सिंह शेखावत, संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ सहित भंवर सिंह शेखावत, प्रहलाद सिंह राठौड़, भगवान सिंह शेखावत, संपत सिंह शेखावत, समंदर सिंह शेखावत और तनयराज सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!