असमअसम.समाचार(स्पेशल)एक्सक्लूसिव खबरेंतीसरी आंखथर्ड आईराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसामाजिक

राजस्थान के साइकिलिस्ट पप्पू राम चौधरी का ‘शक्ति संकल्प सफर’ असम पहुंचा

माउंट एवरेस्ट तक का संकल्प अब पूर्वोत्तर भारत में : शिवसागर में मारवाड़ी युवा मंच एवं 149 सीआरपीएफ ने किया भव्य स्वागत

केशव पारीक,

शिवसागर 29 अप्रैल 2026/असम.समाचार

राजस्थान की वीरभूमि नागौर जिले के खीमसर निवासी राष्ट्रीय साइकिलिस्ट, समाजसेवी तथा ऑक्सीहंगर फाउंडेशन के संस्थापक पप्पू राम चौधरी इन दिनों अपने ऐतिहासिक अभियान “शक्ति संकल्प सफर” के तहत पूर्वोत्तर भारत के भ्रमण पर हैं। अभियान का लक्ष्य विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए 60,000 किलोमीटर साइकिलिंग यात्रा पूरा करना है।

अब तक उन्होंने 26 राज्यों में 42,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर ली है। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के तहत 1 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 32,700 से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त समाज, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का राष्ट्रव्यापी संदेश फैलाना है।

पप्पू राम चौधरी ने अपनी मातृभूमि राजस्थान और मारवाड़ी युवा मंच परिवार से जुड़ने के नाते शिवसागर में संस्था के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि असम की इस धरती पर अपने राजस्थानी भाइयों के बीच उपस्थिति मेरे लिए अत्यंत गर्व और उत्साह का विषय होगी। उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर शाखा के ऊर्जावान सदस्यों के साथ साझा मिशन पर विस्तृत चर्चा की।

उनके सम्मान में आज जोयसागर स्थित 149 बटालियन सीआरपीएफ कैंप में मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर शाखा और सीआरपीएफ 149 बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मायुम शिवसागर के शाखाध्यक्ष अंकुश केडिया, सचिव महेश गट्टानी, कार्यकारी सदस्य केशव पारीक एवं हेमंत अग्रवाल, मंडल सी की उपाध्यक्ष सी.ए. कविता सिकतिया, मायुम शिवसागर प्रगति की शाखाध्यक्ष मोनालिशा अग्रवाल सहित 149 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट अशीष यादव, सेकेंड कमांडेंट भूप किशोर शर्मा, सहायक कमांडेंट सह मेडिकल ऑफिसर डॉ. अखिल, सहायक कमांडेंट राजीव कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में पप्पू राम चौधरी के अभियान की उपलब्धियों, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। सीआरपीएफ अधिकारियों और मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने अभियान को शुभकामनाएं दीं तथा आगे भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। एक सकारात्मक मिशन के रूप में पप्पू राम चौधरी का यह सफर केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र को स्वस्थ, नशा-मुक्त और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दे रहा है।

शिवसागर में उनका आगमन स्थानीय मारवाड़ी समुदाय और सीआरपीएफ परिवार के लिए प्रेरणादायक साबित हो रहा है। सभी ने उनके इस अभियान की अब तक की सफलता पर बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनका शेष लक्ष्य भी शीघ्र पूर्ण होंगे। श्री मारवाड़ी पंचायत जन दातव्य समिति ने भी पप्पू राम चौधरी का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!