गुवाहाटी की कृष्णा उपाध्याय ने रचा कीर्तिमान, वाणिज्य संकाय में बनी स्कूल टॉपर
आईएससी 2026 में 98.2% अंक हासिल कर बढ़ाया शहर का मान, कई विषयों में 99% तक अंक

विकास शर्मा,
गुवाहाटी 30 अप्रैल
शहर की होनहार छात्रा कृष्णा उपाध्याय ने भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र (आईसीएसई) बारहवीं परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए वाणिज्य संकाय में अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
संस्कृतिः द गुरुकुल, गुवाहाटी की छात्रा कृष्णा ने अपनी मेधा और परिश्रम के दम पर 98.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
कृष्णा ने अंग्रेज़ी, अकाउंट्स, गणित और मास मीडिया जैसे प्रमुख विषयों में 98 से 99 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रभावशाली परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे शहर को गौरवान्वित किया है।
कृष्णा, मिनाक्षी एवं नीलेश उपाध्याय की पुत्री तथा यशोदा और राजेंद्र उपाध्याय की पौत्री हैं। परिवार में उनकी इस सफलता को लेकर हर्ष और गर्व का माहौल है। परिजनों ने इसे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।
कृष्णा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। विप्र फाउंडेशन एवं अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन सहित कई संस्थाओं ने उनकी सफलता को प्रेरणादायक बताया है।
अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन, गुवाहाटी के अध्यक्ष राजकुमार तिवाड़ी ने कहा कि कृष्णा जैसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



