सामाजिक

तेजपुर तेरापंथ महिला मंडल समिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

नवनिर्वाचित अध्यक्षया स्नेहलता दुगड़ ने कार्यभार संभाला, संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प

जयप्रकाश अग्रवाल

तेजपुर, 15 जुलाई(असम.समाचार)

तेरापंथ महिला मंडल तेजपुर की नई कार्यकारिणी समिति का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्षया श्रीमती स्नेहलता दुगड़ एवं सचिव श्रीमती सुमित्रा धारीवाल के नेतृत्व में कुल 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणा गीत से हुई, जिसके बाद निवर्तमान अध्यक्षया श्रीमती किरण बरमेचा ने नव निर्वाचित अध्यक्षया स्नेहलता दुगड़ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात अध्यक्षया दुगड़ ने सचिव सुमित्रा धारीवाल सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण उपरांत निवर्तमान अध्यक्षया एवं सचिव ने परंपरागत रूप से तिलक लगाकर एवं फुलाम गमछा भेंटकर नवनियुक्त अध्यक्षया व सचिव का अभिनंदन किया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नवप्रशासित समिति गुरु इंगित के आदर्शों पर चलते हुए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित सभी कार्यों को निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाएगी। साथ ही तेजपुर महिला मंडल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल होगी।

इस अवसर पर तेजपुर की विभिन्न महिला संगठनों की प्रतिनिधियों ने भी नव निर्वाचित अध्यक्षया एवं सचिव का स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्षया श्रीमती स्नेहलता दुगड़ ने समिति की सभी बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया और सहयोग व समर्पण के साथ संगठन की सेवा में कार्यरत रहने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती मीना धारीवाल ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

समारोह का सफल संचालन निवर्तमान अध्यक्षया श्रीमती किरण बरमेचा ने किया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!